संदिग्ध स्थिति में किशोरी की मौत घर में फंदे से लटका मिला शव
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- संजय लाला,दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र के दरगाहपुर के वार्ड नंबर आठ में संदिग्ध स्थिति में एक किशोरी की मौत हो गई। वह अपनी बुआ पिंकी देवी के यहां पिछले कई दिनों से रह रही थी। उसका शव एस्बेस्टस के कमरे में दुपट्टे के सहारे बांस के बल्ले से लटका पाया गया। मृतका की पहचान विशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल निवासी मुकेश यादव की पुत्री सीता कुमारी (16) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि शुक्रवार को बुआ पिंकी देवी किसी काम से बाहर निकली थीं। शाम को घर लौटने पर उन्होंने एस्बेस्टस के कमरे में सीता का शव दुपट्टे के सहारे बांस के बल्ले से लटका देख। इसे देखकर पिंकी देवी ने सीता की मंझली बहन के पति मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो निवासी राहुल यादव को फोन कर वहां बुलाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.