हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाना क्षेत्र के कबईडीह चौड़ में रविवार की सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध स्थिति में गेहूं के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक राम लौलीन सहनी डीह बुचौली पंचायत के दुलौर निवासी स्व.रामसागर साहनी के करीब 65 वर्षीय पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मृतक के स्वजन एवं गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। वहीं महिसौर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र पंकज कुमार का कहना है कि घर से 14 किलो मीटर दूर कबईडीह गांव है। वही पर दलान है तथा उनके पिता वही पर रहते थे। शनिवार के दिन घर पर आय हुए थे। रविवार को सुबह 7 बजे के करीब घर से गए थे। वह खेत देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.