मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बखरा नूनफर टोला निवासी मोहन महतो (50) की अहमदाबाद के बौला गोला में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह कोल्हुआ छपतवा टोला निवासी ठेकेदार धर्मनाथ दास के साथ काम करने गुजरात गया था। परिजनों ने साजिश तहत हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि मोहन के सिर में जख्म का निशान था। ठेकेदार धर्मनाथ दास ने बताया कि मोहन नशे का आदी था। रविवार की रात अन्य मजदूरों के साथ नशापान किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह उसे जगाने गया तो वह मृत पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस से बखरा भेज दिया गया। उसे दो बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी स्नातक की छात्रा है। जनप्रतिनिधि लालबिहारी महतो, मुखिया पति मो. हारून ने परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.