फरीदाबाद, मार्च 10 -- नूंह, संवाददाता। नूंह में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को मंगलवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही उपेन्द्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नूंह शहर के गौशाला रोड पर यह घटना उस समय हुई जब सीआईए नूंह में तैनात सिपाही उपेन्द्र अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन की निगरानी कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि काले शीशों वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी इलाके में घूम रही है, जिस पर लाल रंग का अस्थायी नंबर लगा हुआ है।इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम एचडीएफसी बैंक के पास तैनात थी। इसी दौरान दूसरी टीम से सूचना मिली कि संदिग्ध स्कॉर्पियो उसी रास्ते से आ रही है। जानकारी मिलते ही सिपाही उपेन्द्र और उनकी टीम सड़क पर खड़ी हो गई और वाहन को रुकने का इशारा किया।बताया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.