नोएडा, जून 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-41 स्थित जे-ब्लॉक में चैतन्य स्कूल के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही होगा। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया, रविवार को राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय से डेथ मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि सुनील कुमार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है और उनकी उम्र 40 साल के करीब है। सुनील मूलरूप से बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम नकी सिंधवा के थे और वर्तमान में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला बारातघर के सामने किराये में रहते थे। सूचना पर चौकी प्रभारी सेक्टर-41 अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे मे...