औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- रफीगंज थाना परिसर में प्रशिक्षु डीएसपी एवं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सरपंच संघ के साथ बैठक की और उन्हें छोटे स्तर के विवादों का निपटारा करने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के पालन को सुनिश्चित करना और पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना बताया गया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी सरपंचों से अपील की कि क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में छोटे स्तर के अपराधों पर अंकुश लगाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सरपंच कपिलदेव राम, मनोज कुमार, मो. इस्लाम, उप सरपंच मुर्शीद खान, नागदेव पासवान, सुजीत कुमार सिंह, सुदामा ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार रवि, इंद्रदेव यादव, विजय यादव, दयानंद प्रसाद दांगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.