संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल दें:एसपी
रामपुर, जून 23 -- पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा जनपद के व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान व्यापारीगण की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, नकदी एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं के लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की दे सूचना यह भी पढ़ें- पुलिस-व्यापारी समन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.