निज प्रतिनिधि, नवम्बर 30 -- गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर एशिया की फ्लाइट से थाईलैंड से पहुंची छह महिला यात्रियों का वीज़ा इमिग्रेशन जांच में फेल पाया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने दस्तावेज़ों में गड़बड़ी का संदेह होते ही सभी यात्रियों को रोककर विस्तृत जांच की। इसमें मलेशिया की पांच और सिंगापुर की एक महिला यात्री के वीज़ा दस्तावेज़ संदिग्ध पाए गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि वीज़ा गड़बड़ी की पुष्टि के बाद सभी महिलाओं को एयरपोर्ट परिसर में स्थित सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा उनके खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। इमिग्रेशन नियमों के मुताबिक सभी छह यात्रियों को रविवार को निर्धारित रिटर्न फ्लाइट से थाईलैंड वापस भेज दिया जाएगा। साथ ही मामले की जानकारी संबंधित एजेंसियों को भेज दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.