नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा। एसीपी वन सेंट्रल नोएडा उमेश यादव ने सोमवार रात को पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर सघन जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार में मौजूद बुजुर्गों और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.