पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादददाता।संदिग्ध लेन देन के कारण फ्रीज हुए बैंक खाता के संचालक के लिए एक राहत भरी खबर है। उनकी समस्याओं के समाधान लिए एक पोर्टल को विकसित किया गया है। ग्रिवियांस पोर्टल नामक इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर वे अपनी शिकायत दर्ज कर अपनी समस्याओं से समाधान पा सकते हैं। साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके लिए खाता धारक को जिस बैंक में खाता संचालित है, वहां के अधिकारी को अपनी समस्या से संबंधित आवेदन देना होता है। बैंक अधिकारी उस आवेदन को ग्रिवियांस पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जैसे ही शिकायत पोर्टल पर अपलोड होती है, बैंक खाता को फ्रीज करवाने वाले केस के आईओ खाताधारक और बैंक मैनेजर से वीडियो कॉल के जरिए सत्यापन करेंगे। इस दौरान अगर वे संतुष्ट होंगे तो बैंक खाता को अनफ्रीज करने की प्रक्रिया करेंगे। अगर ...