मैनपुरी, मई 15 -- भोगांव। बीती रात जीटी रोड पर गांव परतापुर के निकट मोबाइल की दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है, फिर भी जांच जारी है। बुधवार रात चोरों ने मोबाइल एक्सप्रेस नाम की दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल और एसेसरीज पार कर दिए थे। दुकान स्वामियों ने करीब 9 लाख रुपये की चोरी का दावा किया था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की। यह भी पढ़ें- बीजूपाड़ा के दुकान में सेंधमारी, 5 लाख की मोबाइल चोरी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया यह घटना संद...