सोनभद्र, फरवरी 21 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय श्रीराम मंदिर परिसर के मानस भवन में शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में कुछ संदिग्ध युवकों ने बरात में आए बोलेरो चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि कीमती सामान से भरे वाहन को लूटने के लिए चालक की पिटाई की गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण लूट की घटना टल गई। इस दौरान आरोपी युवक भीड़ बढ़ते देख भागने में सफल रहे। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। कोन ब्लॉक के कचनरवा से आई बारात में कृष्णा सेठ के पुत्र का विवाह स्थानीय गजराज नगर निवासी श्याम सेठ की पुत्री से होना था। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बारात मानस भवन पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वारपूजा की जा रही थी। इसी दौरान दुल्हन को भेंट किए जाने वाले आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं एक बोलेरो वाहन में रखी थीं, जो शादी समारोह स्थल से थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.