कोडरमा, अप्रैल 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। लोहाडंडा निवासी केदार यादव की संदिग्ध मौत के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन समय में श्री जगन्नाथ करियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। कंपनी के सदस्यों ने समाजसेवी नसीम खान के नेतृत्व में आगे आकर केदार यादव की पत्नी को Rs.20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान नसीम खान ने कहा कि यह मदद भले ही अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन इस मुश्किल वक्त में यह भरोसा जरूर देती है कि पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर केदार यादव के परिवार को जल्द न्याय मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.