बेगुसराय, जुलाई 30 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत बालाचक गांव में सोमवार की रात 19 वर्षीय युवक बादल कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस कार्यालय, बेगूसराय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 जुलाई की रात बादल कुमार के पिता शिवकुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। आवेदन में बताया गया है कि बादल कुमार छोटी बलिया बाजार से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कटहा पुल के पास सड़क किनारे उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि करीब दो माह पुरानी दुश्मनी के कारण लोहे की रॉड एवं धारदार...