इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- सैफई, संवाददाता। भिड़रूआ गांव में 14 फरवरी को हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने बेटे की आत्महत्या के पीछे पत्नी, दूसरी महिला और उसके पति समेत अन्य लोगों पर साजिश, धमकी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम भिड़रूआ निवासी अर्जुन सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके 26 वर्षीय पुत्र जयकुमार का अपनी पत्नी आशा देवी निवासी जैतपुर तोताराम थाना बसरेहर के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी दौरान जयकुमार का संपर्क मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुआ। दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ गईं। महिला का अपने पति के साथ विवाद रहता था और वह कभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.