शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- मदनापुर। रतनपुर गांव में ई-रिक्शा चालक रामसिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। गढ़िया रंगीन के मड़ई निवासी रामसिंह (52वर्ष) 26 अगस्त को रतनपुर में बेसुध मिले थे। परिजन उन्हें बरखेड़ा और तिलहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज से मना कर दिया गया। तिलहर सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। बेटे बबलू ने ननिहाल की करीब ढाई बीघा जमीन को लेकर विवाद बताते हुए जहरीला पदार्थ देने की आशंका जताई। कार्यवाहक थाना प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...