संदिग्ध मौत के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 18 -- काशीपुर, संवाददाता। 23 फरवरी 2025 को आईटीआई थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। कोर्ट में आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम वीरपुर फतेहउल्लापुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी निवासी किशनपाल उर्फ कुशनपाल पुत्र काशीराम ने गांव के ही पवन कुमार, रूपवती और सोनू के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
मामले का विवरण उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2025 को तीनों आरोपी उसके भाई मोहित को ग्राम मिलक में आयोजित लग्न समारोह में अपने साथ ले गए थे। शाम करीब सात बजे सोनू ने उनकी बहन को कॉल कर उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। परिजन काशीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.