संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मेरठ, मई 11 -- मवाना के मोहल्ला काबली गेट में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। रामबाग निवासी नविशा उर्फ राधिका ने छह वर्ष पूर्व काबली गेट निवासी अनमोल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दंपति के दो बच्चे हुए। रविवार सुबह करीब आठ बजे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया था। बाद में थाने पहुंचकर भी उन्होंने विरोध जताया।
मृतका के पिता की तहरीर पर कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अनमोल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.