सहरसा, अप्रैल 21 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर पंचायत स्थित वार्ड-07, अरनामा महादलित बस्ती में 21 वर्षीय विवाहिता सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन पुलिस कार्रवाई के भय से शव को मक्के के खेत में छिपाकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घने खेत से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका गरीब दास की पुत्रवधू थी और उसका मायका खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मांझवाड़ी गांव में है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी रौशन सदा से हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार घटना से एक दिन पहले पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था और अगले दिन भी कहासुनी हुई। पति के काम पर जाने के बाद सोनी ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। वहीं, मृतका की मां के लिखित आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.