औरैया, मई 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर में संदिग्ध मांस की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने एक घर में जांच पड़ताल की। मौके से करीब पांच किलो मांस बरामद हुआ, जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ला इस्लाम नगर में एक घर में संदिग्ध मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही कस्बा प्रभारी संजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए घर की तलाशी ली। जांच के दौरान घर के अंदर अलग-अलग थैलियों में रखा मांस और तराजू मिला। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि वह इटावा से थोक में मांस खरीदकर यहां फुटकर बिक्री करते हैं।पुलिस ...