बिजनौर, मई 4 -- धामपुर। नगीना चौराहा पर भीख मांगने वाली संदिग्ध महिला की गतिविधियों ने उस समय सभी को हैरत में डाल दिया, जब वह एक महिला ग्राम प्रधान के घर के सामने खड़े होकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। भीड़ लगते देख हंगामा होने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। ग्राम बसेड़ा कुंवर की ग्राम प्रधान ज्योति पत्नी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिनों से एक घुमंतू महिला उनके घर के आसपास लगातार चक्कर लगा रही है संदिग्ध ढंग से घर की गतिविधियों पर नजर रखती है। महिला स्वयं को भिक्षावृत्ति वाली बताती है, उसका आचरण सामान्य भिखारियों जैसा नहीं है। यह भी पढ़ें- दंबग ने महिला को पीटा उन्होंने बताया कि महिला के पास दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन हैं। अक्सर घर के पास किसी से बातचीत करती रहती है। उन्होंने बताया कि उनके घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.