सासाराम, फरवरी 25 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास पुलिस ने सार्वजनिक रूप से अपील की है कि कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना लें। जिले के तिलौथू में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों द्वारा मारपीट करने के बाद एसपी कार्यालय द्वारा जनता से चार सूत्री अपील की गई है। जिसमें कहा गया है कि कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना लें। अपने बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा खुद करें। किसी पर हमला ना करें ना हीं मारपीट करें। साथ अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...