मऊ, मार्च 24 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के मल्लाह टोला में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवक का शव कमरे में छत के कुंडे में गमछा के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले जांच में जुट गई। वहीं घटना के सम्बन्ध में गांव के लोगों एवं मृतक के स्वजनों से पूछताछ किया। जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दोहरीघाट कस्बे के मल्लाह टोला निवासी जितेंद्र साहनी पुत्र राजेश साहनी घर पर मां और छोटी बहन के साथ रहता था। पिता राजेश साहनी कुछ दिन पहले हैदरा...