अलीगढ़, जनवरी 27 -- अलीगढ़। देहलीगेट थाना क्षेत्र के गांव जंगलगढ़ी में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जंगलगढ़ी निवासी शाहिद (48) मजदूरी करता था। सोमवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा पिजर्व किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.