अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के असदपुर कयाम में ढाबा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन पहले दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।गांव असदपुर कयाम निवासी पूरन सिंह (46) पुत्र देव सिंह बुलंदशहर स्थित एक ढाबे पर नौकरी करता था। वह अविवाहित था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले ढाबे पर ही अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान पूरन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...