कन्नौज, अप्रैल 18 -- संदिग्ध परिस्थियों में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक को फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और शव को फंदे उतारा गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। जसोदा चौकी के कस्बा जलालाबाद निवासी सर्वेश कुमार 40 वर्ष ने शनिवार की भोर घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सर्वेश की पत्नी सुबह कमरे में पहुंची तो देखा कि पति का शव फंदे से लटक रहा था। जिससे वह चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और फंदे पर लटक रहे शव को उतारा गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से मिला लटका परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को लेकर जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.