हापुड़, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा से एक 12 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शेखपुर खिचरा निवासी 12 वर्षीय किशोर आबिद खान बीते दिवस स्कूल से घर लौटने के बाद खेलने के लिए बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा । काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं सका। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि किशोर के गायब होने के संबंध में जानकारी मिली है। जल्द ही किशोर को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...