हाथरस, मार्च 2 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला केशी में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। नगला केशी निवासी 35 संजय यादव पुत्र मुंशीलाल की रविवार रात को घर जा रहा था। तभी रास्ते में वो गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक संजय ने अपने पीछे पत्नी व बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा का कहना है कि संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हुई है। मौत का कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.