देवरिया, मई 25 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही गांव में एक साधु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट : ड्राई ड्रॉउनिंग से धर्मराज की मौत की आशंकासाधु का जीवन एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही गांव के रहने वाले स्व.सुखराज सिंह के दो बेटो में बड़े रामाश्रय सिंह थे। जिनकी करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जबकि दूसरे बेटे रामअवध उर्फ बालक दास बचपन में ही साधु बनकर घर से निकल गए। साधु होने के कारण उन्होंने अपना शादी विवाह भी नहीं किया था। राम अवध उर्फ बालक अधिकांश उत्तराखण्ड और राजस्थान रहते हैं। पांच वर्ष पहले वह गांव आए थे, जहां करीब दस दिन रहने के बाद पुन: वापस उत्तराखण्ड चले गए थे। यह भी...