बाराबंकी, अप्रैल 2 -- बाराबंकी, संवाददाता। सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्धा घर के अंदर मृत अवस्था में मिली। वृद्धा की बेटियों ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केवलापुर गांव निवासी शिव प्यारी (60) पत्नी तेज नारायण गुरुवार की सुबह घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उनके मुंह से खून निकल रहा था। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। ससुराल से अपने मायके पहुंची मृतक की बेटियों ने अपने ही सगे भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां टीवी रोग से पीड़ित थी। जिससे उसकी मौत हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.