संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत होने पर मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
चंदौली, जून 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में बीते मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर बुधवार सुबह पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ससुरालवालों को पुलिस ने गांव के बाहर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। बलुआ क्षेत्र के बेलवानी गांव निवासिनी चिंता देवी पत्नी स्व. चंद्रिका यादव की तीन बेटियों में आरती (30 वर्ष) की शादी 2014 में मुगलसराय के लोहरा गांव निवासी मंजय यादव से हुई थी। दोनों के दो बेटे हिमांशु (छह वर्ष) और रियांशु (तीन वर्ष) हैं। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत वहीं स्व. चंद्रिका यादव का कोई बेटा न होने के कारण लगभग पांच बीघा की जमीन तीनों बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.