चंदौली, जून 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर गांव में बीते सोमवार की शाम चार बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर पहुंचा मायका पक्ष हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि ससुराल पक्ष ने बीमारी से मौत होने की बात कहीं है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

मृतका की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी रमाशंकर यादव की 24 वर्षीय पुत्री ज्योति यादव का विवाह बीते 2019 में बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर गांव के रामकृत यादव के पुत्र रंजीत यादव के साथ हुई थी। मृतका की मां प्रमिला देवी के अनुसार शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वाले ज्योति से दहेज की मा...