संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत के बाद छाया मातम
चंदौली, अगस्त 19 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी सुधार यादव की 22 वर्षीया पुत्री खुशबू यादव की प्रयागराज स्थित ससुराल में संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के अनुसार खुशबू यादव की शादी 15 फरवरी 2025 को द्वारिकापुरी कॉलोनी, थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज, निवासी प्रदुम यादव के पुत्र राजकुमार यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.