बांका, जून 26 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर थाना क्षेत्र के कदवारा गांव में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सुधीर यादव की 28 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, एसआई आरडी प्रसाद एवं पुलिस बल रात में ही मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; एफएसएल टीम ने की जांचमृतका के ससुराल पक्ष का फरार होना घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। इधर मृतका के मां के बयान पर खेसर थाना में पति सहित दस लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर गांव में तरह-...