संभल, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव आलपुर मैथरा में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे पर साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके से नमूने एकत्र किए। इस बीच घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार की दोपहर दो बजे करीब गांव मैथरा आलपुर निवासी करीब 22 वर्षीय महिला किरण पत्नी अखिलेश का शव घर के एक कमरे में पंखे पर साड़ी के बने फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक महिला घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। करीब दो बजे जब परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.