देवरिया, नवम्बर 24 -- एकौना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अनुसा में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ समेत पांच के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। गोरखपुर जनपद के गुलहटी की रहने वाली मनीषा सिंह की बहन नेहा सिंह पुत्री स्व.शिव प्रकाश सिंह की 4 जून 2025 को अनुसा के रहने वाले मंजीत पुत्र रवि प्रताप सिंह के साथ शादी हुई थी। रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बहन का आरोप है कि जब से बहन ससुराल गई, तभी से ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और शनिवार की रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.