गिरडीह, मार्च 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। घर में पड़े शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। घटना के बाद शव को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य फरार हो गये हैं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका का नाम राजिया परवीन है। बगोदर के चौधरीबांध अंतर्गत उल्लीबार निवासी मृतका की मां नुरेजा खातुन ने बताया कि दो साल पूर्व मुस्लिम रीति - रिवाज के साथ औंरा निवासी मोजीब अंसारी के साथ अपनी बेटी की शादी कराई थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इस बीच दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने दहेज के लिए...