संभल, मार्च 25 -- थाना हतायनगर क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में सरसों की फसल में आग लग गई। आग लगने से छह बीघा सरसों जलकर राख हो गई। आग लगने से किसान को काफी नुकसान हो गया। गांव घोसीपुरा निवासी कृपाल सिंह के खेत में सरसों की फसल कटी पड़ी थी। सरसों की निकासी कराने के लिए ढ़ेर लगा दिया था। मंगलवार देर रात अचानक फसल में आग लग गई। खेत में आग की लपटें उठती देख लोगों ने पीड़ित को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर किसान व अन्य ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक फसल पूरी तरह से जल कर राख हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि इस फसल से उसे अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन आग ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीण ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.