वाराणसी, अक्टूबर 6 -- सारनाथ (वाराणसी)। छाही (सारनाथ) गांव में एक 34 वर्षीय जय प्रकाश ने संदिग्ध हालात में सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। जय प्रकाश खेती के साथ जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह परिजन जब उन्हें उठाने गए तो शव फंदे से लटका मिला। इधर, सारनाथ बीट प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार ने कहा कि युवक के फांसी लगाने की सूचना नहीं मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...