दरभंगा, मई 13 -- संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज अभंडा निवासी 35 वर्षीय सत्यनारायण सहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे रामवृक्ष साहनी के पुत्र थे। मंगलवार की सुबह उनका शव बंगाली टोला स्थित बिजली ऑफिस के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी वहां पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। मृतक के छोटे भाई सुशील सहनी ने बताया कि सत्यनारायण घूम-घूमकर मछली बेचते थे। इसके अलावा वे हलवाई का काम भी करते थे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे सिद्धार्थ कुमार नामक युवक उन्हें बेंता स्थित एक अस्पताल में खाना बनाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। परिजनों के अनुसार सिद्धार्थ कुमार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार का रहने वाला है। व...