देवरिया, मई 18 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड संख्या छह निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार की रात मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।उपनगर के रहने वाले कृष्णा मद्धेशिया (30) पुत्र स्व.पवन मद्धेशिया मकान में ही कास्मेटिक की दुकान चलाते थ्ज्ञे। छह माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। शाम को भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव देर रात संदिग्ध परिस्थिति में वह कमरे में फंदे से लटक रहे थे। यह देख लोगों ने तत्काल सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर ...