संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया वार्ड जमादार सोनू
गया, जून 19 -- टिकारी नगर परिषद में कार्यरत वार्ड जमादार सोनू कुमार की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार की शाम मौत हो गई। अंदर किला मोहल्ला स्थित घर में संदिग्ध अवस्था में मिले सोनू को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत की सूचना उसके भाई व मां को दी गई। शुक्रवार को सोनू के स्वजनों के मांग पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा। टिकारी थाना की पुलिस ने जानकारी दी कि मौत के कारणों की जानकारी लेने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सोनू के परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। शिकायत की मांग की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा。
नप कार्यालय में मनाया गया शोक नप कर्मी सोनू की मौत की जानकारी नगर परिषद कार्यालय में आते ही सोनू के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.