संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगा कर दी जान
चंदौली, मई 13 -- धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी जमुना के साथ सरोज की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे है। बड़ी बेटी हाई स्कूल की और दूसरी कक्षा 7 की छात्रा है। सरोज ने करकट में लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगाई थी। घटना की जानकारी मिलते धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में धानापुर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सेन ने बताया महिला के शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.