सोनभद्र, अप्रैल 15 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। तेलाड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय अंजलि पत्नी लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने दोपहर में संदिग्ध हाल में कच्चे घर के मकान में फांसी लगा ली। पति जब खाना खाने घर आया तो देखा पत्नी फंदा से झूल रही थी। इसके बाद तत्काल शोर मचाया और कुछ दूरी पर रह रहे माता-पिता को जानकारी दी। सभी मौके पर पहुंचे और तत्काल पन्नूगंज पुलिस व 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि मृतका के देवर पीएससी में नौकरी करते हैं, जिनकी तीन-चार माह पहले शादी हुई है। वर्तमान समय में उनकी पत्नी मायके...