संदिग्ध परिस्थिति में महिला को लगी गोली, चार पर मुकदमा
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा में मंगलवार रात नौ बजे अपने पति संग घर जा रही महिला संदिग्ध परिस्थिति में पैर में गोली लगने से घायल हो गई। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नरेंद्र कुमार ने बताया अपनी पत्नी अनूपा के साथ मंगलवार रात नौ बजे घर जा रहे थे कि पड़ोसी दो सगे भाइयों राकेश व राजेश यादव तथा चचेरे भाई श्रवण यादव व कमलेश यादव रास्ते में खड़े थे। वहां से निकलने पर तमंचे से उन्होंने फायर कर दिया। जिससे पत्नी के पैर में गोली जा लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। महिला के पति नरेंद्र कुमार में उक्त चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.