हाजीपुर, अप्रैल 1 -- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने दिग्घी कला पूर्वी कुशवाहा टोला स्थित मंगलवार की शाम एक मकान से एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया। पुलिस ने शव का कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी कुशवाहा टोला निवासी संतोष कुमार की पत्नी बबली देवी थी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.