संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत, सड़क किनारे मिला शव
बुलंदशहर, मई 13 -- कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के मौजपुर गांव के निकट संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत हो गई। उसका शव सड़ककिनारे पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ जनपद के चंडौस कस्बा निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र नारायण खुर्जा के गांव मौजपुर में किराए पर रहता था और पॉटरी में मजदूरी करता था। कुछ माह पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। ऐसे में उसके साथ किराए के मकान में आठ वर्षीय बेटी ईसू और भाभी भी रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले संजय मजदूरी करने के लिए घर से निकला था और उसके बाद लौटकर नहीं आया। बुधवार सुबह को उसका शव मौजपुर गांव के निकट सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.