बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला में एक पॉटरी मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार की दोपहर को किला गांव के खेतों में काम करने गई महिलाओं ने पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। उन्होंने पुलिस को सूचित कर स्थिति अवगत कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शव को नीचे उतारा गया और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। मृतक की शिनाख्त बृज विहार कॉलोनी निवासी दीपू (35 वर्ष) के रूप में हुई। दीपू पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था। हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी नीतू, मां छमिया और अन्य परिजन पहुंच गए। शव को देख परिजन बिलख उठे। पत्नी नीतू ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह दीपू फैक्ट्री के लिए निकला था। उसने दोपहर का खाना भिजवाने को कहा था। दीपू के चार बच्चे हैं। कोट:- प्रथमा दृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.