मऊ, मार्च 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मठिया मौज स्थित गेहूं के खेत में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय मजदूर का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। उधर घटना के बाबत परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है। उधर थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गदयापार निवासी 42 वर्षीय रामभवन चौहान पुत्र स्व. इंद्रदेव चौहान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकला था। देर शाम उसके छोटे भाई रामकरन चौहान से फोन पर बात हुई, जिसमें उसने खुद को रास्ते मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.