समस्तीपुर, मार्च 2 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत के मनियारपुर गांव के वार्ड 12 में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। 20 वर्षीय युवक का शव मिला। हालांकि परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान मनियारपुर गांव के वार्ड 12 निवासी विजय चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार चौधरी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक मनियारपुर अखाड़ा चौक के समीप मछली का कारोबार करता था। रविवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ विवाद हुई थी। इस दौरान उसे जहर खिला दिया गया। रविवार की देर रात उक्त युवक की तबीयत खराब होते देखा उसे इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई! मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित आसपास के घरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.